Loksabha Election 2024: हो गया बड़ा खेला ! सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में 8000 कार्यकर्ता थामेंगे भाजपा का दामन आज इंदौर लोकसभा सीट से नामांकन का आखिरी दिन है. इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी आज अपना नामांकन फार्म सीएम डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय जाकर दाखिल करेंगे। सीएम इंदौर कलेक्टर चौराहा पर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। और इसके पश्चात् दलाल बाग़ पहुंचेगे।
सूत्रों के मुताबिक सीएम मोहन यादव द्वारा कांग्रेस के 8000 से ज्यादा कार्यकर्ताओ को भाजपा की सदस्य्ता दिलाई जाएगी। बताया जा रहा है जिसमे इंदौर के कई वर्तमान पार्षद, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, सेवादल के पदाधिकारी, सरपंच, पूर्व पार्षद आदिभाजपा का दामन थामने जा रहे हैं।
यह भी पढ़िए :- UP News: धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल दिल्ली ने की आरएसडी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मुरादाबाद में लगाया कैंप
लोकसभा चुनाव का समय भी करीब आ चूका है. और ऐसे में कांग्रेस को इतना बड़ा झटका लगना इंदौर लोकसभा सीट पर बहुत बड़ा नुकसान है. क्युकी वैसे भी विधानसभा की 9 सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा है.







